कदवा में नहीं बिकती है शराब, शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई : केके भारती-Naugachia News

कदवा

ढोलबज्जा : शनिवार के दिन कदवा दियारा पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय कदवा में, ‘पुलिस पब्लिक संवाद’ के दौरान एक व्यक्ति द्वारा कदवा क्षेत्र में खुलेआम शराब बेचे जाने के बात पर कदवा पुलिस ने मामले की पूरी पड़ताल की है. लेकिन कहीं भी शराब बेचे जाने या किसी के द्वारा खरीदे जाने की पुष्टि नहीं हुई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच के बाद कटवा ओपी के थानाध्यक्ष के के भारती कहा कि सरकार के द्वारा किए गए पूर्ण शराबबंदी से इसका कड़ाई से पालन किया जा रहा है. श्री भारती ने यह भी बताया कि- सुनील राय, संतोष राय का भतीजा है, जो कदवा थाने के कांड संख्या 11/17 में, पुलिस पर पथराव, रोड जाम व पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में प्राथमिक अभियुक्त हैं.

उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उसके संभावित ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. इसी के विरोध में उनके द्वारा शराब बेचे जाने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है. यदि ऐसा हुआ तो शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जायेगा.