नवगछिया : नवगछिया और बिहपुर रेल जीआरपी थाना द्वारा विभिन्न मामलों में पकड़े गए शराबों को गुरुवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन के बगल में जमीन खोदकर शराब नष्ट किया गया. जिसके लिए अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अंचलाधिकारी के समक्ष सभी 142 बोतल विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि नवगछिया के पांच मामलों में 32 बोतल शराब और बिहपुर के 6 मामलों में 110 बोतल शराब को जप्त किया गया था.

जिसे नष्ट किया गया है. शराब नष्ट करने के दौरान नवगछिया रेल जीआरपी थाना प्रभारी भोला महतो, बिहपुर जीआरपी थाना प्रभारी रामाशीष प्रसाद , उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सहित पुलिस बल मौजूद थे.
