जियो डीटीएच खरीदने वाले सावधान, नहीं मिलेगा कोई भी..

राष्टीय / अंतरराष्टीय

पूरे देश में फ्री कॉलींग, डाटा से टेलीकॉम इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो का फिलहाल अभी डीटीएच का कोई प्लान नहीं है. पर इस कंपनी का फर्जी साइट्स बना कर कुछ शातिर ठग अपना व्यापार धड़ल्ले से चला रहे हैं, जो कि उपभोक्ता जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बतातें चलें कि आजकल वाट्सएप,फेसबुक या अन्य साइट पर शातिर ठगों ने जियो कंपनी से मिलते जुलते नाम के फर्जी साइट्स जियो केयर डॉट नेट पर डीटीएच का प्लान और कीमतों के बारे में जानकारी दी गई है. इस साइट्स पर बुकिंग फ्री, रजिस्ट्रेशन फ्री, अगले 6 महीने फ्री 400 चैनल के साथ, सेटटॉप बॉक्स की कीमत 1800 रुपया, प्लान – 180 रुपया से 250 रुपया तक, बुकिंग अप्रैल 2017 से शुरू का ऑफर दिया गया है.

इसके अलावा एक और साइट्स पर मई 2017 से बुकिंग फ्री के साथ 300 चैनल, शुरुआती दौर में 6 महीने फ्री, प्लान-49 से 55 और 200 से 250 में सारे पे चैनल्स की खबर दी गयी है. इधर रिलायंस जियो के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं बना है. अभी पूरे देश में फाइवर केबल बिछाने का काम चल रहा है. इस पर केबल नेटवर्क की बात करना बेमानी है. अगले एक साल तक डीटीएच टीवी नेटवर्क का कोई संभावना हीं नहीं है तो सेटटॉप बॉक्स या प्लान की बात करना उचित बात नहीं, हमारा मात्र एक हीं अधिकृत वेब साइट्स www.jio.com है.