नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के छोटी परबत्ता में 25 अगस्त की संध्या समय जमीन विवाद में अपराधियों द्वारा गोली मार दिए जाने से घायल हुए छोटी परबत्ता निवासी सुखों मंडल के 20 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार की मौत इलाज के दौरान हो जाने की सूचना मिली है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस संबंध में इस्माईलपुर थानाध्यक्ष ए के आजाद ने कहा कि इस तरह की सूचना ग्रामीण स्तर से मिली है. लेकिन घायल के परिजनों से करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन संपर्क नही हो पा रहा है.

मालूम हो कि 25 अगस्त को घटना के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया था. मायागंज अस्पताल से बेहतर इलाज के पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था.


गोलीबरी की घटना में युवक को दो गोली लगी थी. एक गोली युवक के पेट में लगी थी तो दूसरी गोली युवक के हाथ के बांह में लगी थी. घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एक भी अपराधी को गिरफ्तार नही कर पाई है.
थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दियारा इलाके में छापेमारी कर रही है. जल्द ही घटना में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
