ढोलबज्जा: नवगछिया के कोसी पार ढोलबज्जा बाजार के लोग जल-जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं. थोड़ा सा भी बारिश हो जाने से ढोलबज्जा के गांधी चौक, भगत सिंह चौक, सुभाष चौक व मछली पट्टी पूरी तरह जलमग्न हो जाते हैं. बाजार में इन सभी जगहों पर करीब डेढ़ से 2 फीट तक पानी व कीचड़ जमा हो जाते हैं. प्रत्येक सोमवार वह शुक्रवार को लगने वाले इस बाजार में लोगों की अच्छी भीड़ रहती है. जहां बारिश की वजह से जलजमाव जैसी समस्या हो जाने के कारण स्थानीय और दूर-दराज से आए व्यवसाइयों व खरीददारी करने आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कदवा के इस पिछले इलाके ढोलबज्जा में, कई ऐसे उच्च शिक्षण संस्थान है, जहां इलाके के दर्जनों गांव से करीब हजारों विद्यार्थी शिक्षा प्राप्ति के लिए हर रोज यहां पठन-पाठन करने पहुंचते हैं,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जो सबसे ज्यादा इस समस्या से प्रभावित हैं. जल-जमाव की जगह बीच सड़कों पर कई ऐसे गड्ढे भी है जिसमें वाईक सवार, विद्यार्थी व आम लोग गिर पड़ते हैं. वहीं संतोष कुमार गुप्ता बताते हैं कि बारिश हो जाने से कई घरों में भी पानी घुस जाते हैं. बरसा के दिन उसे अपने घर आंगन से करीब 200 बाल्टी पानी बाहर फेंकना पड़ता है. मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने बताया- मनरेगा के तहत मिट्टी भराई का कार्य 15 जून तक बंद रहने व वृक्षारोपण का कार्य चालू किए जाने को लेकर, बाजार में सड़क व नाला का निर्माण नहीं हो पा रहा है. पैसा पंचायत में आ जाने के बाद भी इसे खर्च करने के लिए जिला से पत्र नहीं मिल पाने से ऐसी समस्या बनी हुई है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए 10 जून को नवगछिया बीडीओ से बातचीत हुई है. जिसमे तत्काल बाजार के दोनों पाट में नाला निर्माण को लेकर सांसद निधि से प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है. जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा. उक्त समस्याओं से निजात पाने के लिए भाजयुमो विक्रम स्वर्णकार, युवा नेता हितेश चंद्र, अभिषेक भगत, गीतकार- एस सुशांत, मुन्ना कुमार गुप्ता व छोटू गुप्ता के साथ अन्य ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से मांग की है.