नवगछिया अनुमंडल के कोशकीपुर सहौरा के पास कोसी का बांध टूटा हुआ है। उधर, कहलगांव के कई गांवों में गंगा का कटाव हो रहा है। नवगछिया प्रशासन ने डीएम से कटावरोधी कार्य की गुहार लगायी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रंगरा चौक के बीडीओ ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि कोशकीपुर सहौरा स्थित बाढ़ नियंत्रण कैंप कार्यालय से पश्चिम 1.5 किमी तक बांध टूटा हुआ है। दो किमी बांध का निर्माण कराने पर रंगरा चौक प्रखंड के सधुआ चापर, कोश्कीपुर सहोरा, मदरौनी, बनिया बैसी और बैसी जहांगीरपुर पंचायत को बाढ़ के पानी से बचाया जा सकता है। पत्र में कहा गया है कि कनीय अभियंता रैयती जमीन होने के कारण तटबंध का निर्माण संभव नहीं होने की बात कह रहे हैं।

आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बाढ़ प्रमंडल नवगछिया को बांध की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को अपने स्तर से होमगार्ड के जवानों की संख्या जरूरत के अनुसार बढ़ाने कहा गया है। मालूम हो कि तटबंधों की निगरानी के लिए 64 होमगार्ड और 12 कनीय अभियंताओं को लगाया गया है।
