नवगछिया : अभी 16 जुलाई तक जिले में छिटपुट बारिश होगी। पूर्वी उत्तरप्रदेश एवं बिहार के उपर हवा का निम्न दाव बना हुआ है। उसे बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा भी मिल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।

इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने किसानों को समसामयिक सलाह में कहा कि वे रोपनी के लिए तैयार रहे। जिससे आगे होने वाली वर्षा का त्वरित लाभ उठाया जा सके।
इधर बुधवार को भी दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा। रूक-रुक कर बारिश भी होती रही। सूर्य और बादलों के बीच आंख मिचौली का भी खेल होता रहा।
बुधवार का तापमान
अधिकतम – 29.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम – 25.0 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता – 95 फीसद
वर्षा – 10.3 मिलीमीटर
हवा की गति – 1.5 किलोमी. प्रतिघंटा- उत्तरी-पूर्वी

