इस भारतीय ने बनाया अपना नया देश, खुद को राजा व पिता को राष्ट्रपति घोषित किया ..

राष्टीय / अंतरराष्टीय

इंदौर के सुयश दीक्षित ने सुडान और मिस्त्र के बीच 800 वर्ग मील के क्षेत्र को अपना नया देश घोषित किया है, जिसका नाम उन्होंने ‘किंगडम ऑफ दीक्षित’ रखा है. सुयश ने खुद को इस देश का राजा व अपने पिता को देश का राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मिलिट्री हैड बनाया है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से उनके देश को मान्यता देने की बात भी कही है.

अगर आपसे कोई कहे कि किसी व्यक्ति ने अलग देश बनाकर खुद को वहां का राजा व अपने पिता को वहां का राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मिलिट्री हैड बनाया है तो यह अजीब या मजाक ही लगेगा. लेकिन यह कोई मजाक नहीं बल्कि इंदौर के सुयश दीक्षित ने यह अनूठा काम कर दिखाया है. उन्होंने सुडान और मिस्त्र के बीच 800 वर्ग मील के क्षेत्र पर अपना झंडा लगाकर उसे ‘किंगडम ऑफ दीक्षित’ घोषित किया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने खुद को इस गैर दावाग्रस्त इलाके का राजा बताते हुए संयुक्त राष्ट्र से उनके देश को मान्यता देने की बात कर डाली. इतना ही नहीं, सुयश ने देश की वेबसाइट बानकर लोगों से देश की नागरिकता लेने के लिए आवेदन करने को भी कहा है.

उस क्षेत्र पर दावा करते हुए सुयश ने जब फेसबुक पर तस्वीरें साझा की तो यह खबर तेजी से वायरल हो गई जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने इसके पीछे की कहानी भी साझा की जिसमें उन्होंने बताया कि वे 319 किमी का सफर तय करने के बाद यहां पहुंचे हैं. सुयश दीक्षित ने बताया कि इस रेगिस्तानी क्षेत्र में पहुंचने के लिए कोई भी सड़क नहीं थी.