पटना : छात्रों कि मांग को देखते हुए बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने कहा कि जिन छात्रों को लगता है कि मार्क्स कम आए हैं वो 3 जून से 12 जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस साल पास फीसदी काफी कम रहा है और इस बात लेकर बिहार बोर्ड समीति काफी चिंतित है. उन्होंने भरोसा दिलाया की किसी भी परीक्षार्थी के साथ अन्याय नहीं होगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने कहा कि 30 जून तक स्क्रूटनी की पक्रिया को पूरी कर ली जाएगी. आईआईटी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के स्टूडेंट्स को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके लिए बीएसईबी में अलग काउंटर बनाकर आवेदन लिए जाएंगे. बाकी परीक्षार्थियों को क्षेत्रीय कार्यालय में स्क्रूटनी के लिए आवेदन दे सकते हैं.
आनंद किशोर ने कहा कि इस बार सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई के फर्स्ट वीक में कंडक्ट कराया जाएगा और महीने के अंत में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड के चेयरमैन ने माना कि कुछ स्टूडेंट्स से ओएमआर भरने या टीचर से अंक देने में गलतियां हुई होगी. उन्होंने कहा कि मॉडल आंसर में जो गलतियां हुई उसका लाभ छात्रों को दिया गया है

