रेलवे: अपना आईडिया दो और इनाम ले जाओ, प्रथम पुरस्कार 6 लाख

राष्टीय / अंतरराष्टीय

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे समस्याओं का हल निकालने के लिए आम नागरिकों, कर्मचारियों, स्टार्ट अप, छोटे उद्यमी से संबंधित मुद्दे पर विचार मांगा है। नवरचना नामक इस योजना के तहत उचित सलाह देने वाले को रेलवे पुरस्कृत भी करेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेल मंत्रालय का मानना है कि उन्नत तकनीकों से संबंधित प्राप्त सुझावों द्वारा समस्याओं का समाधान बेहतर व कम समय में किया जा सकता है। इस योजना के तहत 50 करोड़ का बजट रखा गया है।

ढुलाई एवं कुशल लदान के लिए वैगनों की डिजाइन, निम्न तल प्लेटफॉर्म से ट्रेनों पर आसानी से चढऩे के लिए कोचों में आवश्यक परिवर्तन, भारतीय रेलवे के कार्यप्रणाली में सुधार के लिए नए विचार, सवारी डिब्बों की क्षमता का विकास, स्टेशनों पर डिजिटल क्षमताओं का विकास करना, नए गैर भाड़ा राजस्व स्रोतों की पहचान करना है।

रेलवे ने इसके लिए एक ई प्लेटफार्म आइएनएनओवीएटीई.एमवाइजीओवी.आइएन शुरू की है। कोई भी नागरिक अथवा उद्यमी अपने सुझाव को 20 मई 2017 तक इस वेबसाइट पर डाल सकते हैं। प्रथम पुरस्कार 6 लाख, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।