नवगछिया : श्री शिवशक्ति योगपीठ के नवगछिया स्थित प्रधान कार्यालय में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष के मौके पर विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी.बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार यह शोभा यात्रा प्रधान कार्यालय से सुबह छह से सात बजे के बीच प्रारम्भ होगी, जो 14 नंबर रोड से तेतरी दुर्गा स्थान होते हुए ध्रुवगंज, खरीक और बभनगामा के रास्ते भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में पड़ाव रखेगी. जहां से पुनः प्रारम्भ होकर एनएच 31 के रास्ते काजी चक महेशखूंट होते हुए पटेल हाई स्कूल के प्रांगण में ठहरेगी. यहाँ से मदारपुर जमालपुर बायपास होते हुए बिसौनी हाईस्कूल के प्रांगण व दुर्गा मंदिर परिसर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वचनों के साथ सम्पन होगी. इस बैठक में स्वामी मानवानंद जी, स्वामी प्रेमानंद जी, पं प्रेमशंकर भारती, मनोरंजन सिंह, विजय गुप्ता, श्याम सुंदर भगत, राजेश झा, दीपक यादुका, मनीष पांडेय, मंजू त्रिपाठी सहित दर्जनों प्रमुख अनुयायी मौजूद थे. यह जानकारी पं कौशलेंद्र झा ने दी.

