गुजरात-हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की जीत से देश में कांग्रेस का दायरा और सिमट गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हिमाचल में हार के बाद अब कांग्रेस के हाथ सिर्फ 4 राज्यों की सत्ता बची रह गई है। कांग्रेस का ये दिन देख अटल जी के कहे शब्द हकीकत में बदलते नजर आ रहे हैं।
आज से 20 साल पहले साल 1997 में अटल बिहार वाजपेयी ने संसद में कहा था- “मेरी बात को गांठ बांध लें, आज हमारे कम सदस्य होने पर कांग्रेस हंस रही हैं लेकिन वो दिन आएगा जब पूरे भारत में हमारी सरकार होगी। उस दिन देश आप पर हंसेगा और आपका मजाक उड़ायेगा।

19 राज्यों में हुई भाजपा सरकार : हिमाचल में चुनाव जीतने के बाद भाजपा अब देश के 19 राज्यों में काबिज हो चुकी है। कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी ऐसी पहली पार्टी है जिसकी केन्द्र में सरकार होने के साथ-साथ 19 राज्यों में सत्ता है। इनमें से 7 राज्यों में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा लगातार देश की सबसे बड़ी पार्टी बनती जा रही है। गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर भाजपा ने एक और बढ़त बनाई है। भाजपा ने हिमाचल की सत्ता कांग्रेस के हाथों से छीनकर 19 राज्यों में अपनी सत्ता को बरकरार रखा है।

भाजपा अब अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपने दम पर सत्ता में है। बिहार, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और नागालैंड में गठबंधन की सरकार है। इन सभी राज्यों को मिलाकर भाजपा अब 19 राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है।
सिर्फ 4 राज्यों में सिमटी कांग्रेस : कांग्रेस के हाथों से सत्ता लगातार खिसकती जा रही है। हिमाचल हार के साथ ही कांग्रेस के पास अब सिर्फ चार राज्य बचे हैं। दो बड़े राज्य कर्नाटक और पंजाब के अलावा कांग्रेस के पास पूर्वोत्तर के मेघालय और मिजोरम राज्य ही बचे हैं।
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना होगा पूरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सबका साथ सबका विकास और एक भारत श्रेष्ठ भारत को और मजबूती मिलती दिख रही है। इसी मंत्र के मुताबिक भाजपा पंचायत से संसद तक काम कर रही है। इसीलिए, केन्द्र के बाद आज 19 राज्यों में भाजपा या भाजपा समर्थित सरकार है। कांग्रेस के हाथों से हिमाचल की सत्ता को छीनकर भाजपा ने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के नारे में एक कदम और आगे बढ़ाया है।
