शिल्पी ने घरेलु विवाद में शनिवार को जहर खाया-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी मुरारी कुंवर की 22 साल की बेटी शिल्पी ने घरेलु विवाद में शनिवार को जहर खा लिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। युवती के पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों ही सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिछले कुछ दिनों से शिल्पी घरवालों से नाराज हो गई थी। वहीं शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब उसके घर में शिल्पी के भाई-बहनों ने फोन कर शिल्पी के जहर खाने की सूचना दी।

जिसके बाद उसे लेकर मायागंज अस्पताल चले गए। इलाजरत युवती ने बताया कि उसने गुस्से में आकर कीटनाशक दवा खा ली थी।