नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार फाटक पर समपार का ठोकर लगने से छात्रा श्रीपुर निवासी अनिल सिंह की 15 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी घायल हो गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समपार के लोहे से लगी चोट के कारण उसका सर फट गया था. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में लाया गया. जहां इलाज के बाद छात्रा को घर भेज दिया गया.

बताया जाता है कि छात्रा घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए अपनी साइकिल से जा रही थी. इसी दौरान समपार पार कर रही थी. केबिन मेन द्वारा समपार गिराने के क्रम में समपार छात्रा के सर पर गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
