बिहपुर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को सार्वजनिक निषाद भवन, पुवारी टोला, औलियाबाद में ग्रामीणों और तथागत गौतम बुद्ध की जयंती और परिणिर्वाण दिवस के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन दर्शन की प्रासंगिकता पर विचार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया उषा निषाद और संचालन अभिषेक आनंद द्वारा किया गया। वहीं लोगों ने उनके मानवतावादी विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। मौके पर पंसस दारोगा प्रसाद सिंह, प्रखंड मत्स्यजीवी अध्यक्ष बिहपुर अमित कुमार सुमन, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, रमेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
