नवगछिया : गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो को कार ने मारा धक्का, एक की मौत 11 घायल

NEWS

नवगछिया: शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे प्रतापनगर कदवा से गंगा स्नान करने बरारी घाट भागलपुर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो को कार ने बाबा विशु राउत पुल के संपर्क पथ, रेलवे ओवर ब्रिज व नवगछिया जीरोमाइल के बीच में जोरदार धक्का मार दी. जिस पर सवार 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जहां सदानंद सिंह की पत्नी कमली देवी(55) की गंभीर हालत को देख धक्का मारने वाला कार चालक ने अपने उसी दुर्घटनाग्रस्त कार से कमली देवी को तुरंत उठा कर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले गए.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां इलाज के दौरान हीं कमली देवी ने दम तोड़ दी. वहीं धर्मेंद्र सिंह उर्फ अमरेंद्र की पत्नी पूनम देवी के पैर, हाथ व रामलाल सिंह की पत्नी मीना देवी की सर व माथे पर गंभीर चोट लगने से जख्मी थे तो, वही दिनेश सिंह के पत्नी माला देवी, सत्यनारायण सिंह के पत्नी कविता देवी, विकास राय के पत्नी विभा देवी, मानकेश्वर सिंह के पत्नी उर्मिला देवी, सुलो राय के पत्नी लाखों देवी, कैलाश राय के पत्नी लीला देवी, अवधेश राय के पत्नी बबीता देवी, खुदबुधी ठाकुर के पत्नी निर्मला देवी व टेंपो चालक कांतलाल राम के पुत्र शंभू राम भी घायल हैं.

सभी घायलों को नवगछिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं मृतिका कमली देवी के शव को नवगछिया पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी है.