गोपालपुर : गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि में भारी वृद्धि होने के कारण इस्माइलपुर स्थित स्पर संख्या एक से लेकर स्पर संख्या सात के डाउन स्ट्रीम तक तटबंध के निकट बाढ का पानी पहुँच गया है. स्पर संख्या तीन, चार, पाँच, छह व सात के दोनों ओर बाढ का पानी हो जाने के कारण विभिन्न स्परों पर दवाब काफी बढ गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गंगा का पानी तटबंध के निकट पहुंचा
– स्परों पर दवाब बढा ,इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय तक पहुँचा बाढ का पानी
दूसरी ओर गंगा नदी की बाढ का पानी इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय तक पहुँच गया है. जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न स्परों पर संभावित कटाव के दौरान रोकथाम की मुक्कलम व्यवस्था की गई है.

लगभग तेईस -चौबीस ठेकेदारों को फ्लड फाइटिंग कार्य हेतु लाखों बोरियों में बालू भर कर तैयार रखने को कहा गया है.बडी संख्या में जिओ बैग में भी बालू भरकर विभिन्न स्थानों पर रखा गया है. कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी स्पर सुरक्षित हैं. लगातार निगरानी की जा रही है.
