खरीक : गंगा कोसी नदी के जलस्तर में उफान से लोगों को बाढ़ और कटाव की त्रासदी सर जूझना पड़ रहा है. कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.उफनाई कोसी तटीय इलाकों में बाढ़ और कटाव से भीषण कहर बरपा रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोसी में आई बाढ़ से लोकमानपुर चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है. ग्रामीणों का कहना है कि कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने का यही सिलसिला जारी रहा तो बहुत जल्द ही लोकमानपुर के ऊपरी इलाकों में बाढ़ का पानी फैल जाएगा.

लोकमानपुर में बाढ़ आने से गांव के लोगों में दहशत है. ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ के समय में दी जाने वाली मदद की मांग की है.
