गंगा के जलस्तर में पिछले 24घंटे में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि, चेतावनी-Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : पिछले 24घंटे में इस्माइलपुर से लेकर बिंद टोली के बीच गंगा नदी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि होने से शनिवार की सुबह गंगा नदी यहाँ 28.88 मीटर पर बह रही है तथा तेजी से चेतावनी स्तर को पार करने की ओर बढ रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्पर संख्या छह एन पर स्थित कैंप कार्यालय पर मौजूद कनीय अभियंता ई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार से ही गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने का सिलसिला शुरु हो गया है.

फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी का न्यूनतम जलस्तर 24.00 मीटर, चेतावनी का जलस्तर 30.480 मीटर,खतरे का जलस्तप 31.60 मीटर व अधिकतम जलस्तर 33.40 मीटर है.