गंगा का कहर जारी, लोग जान बचाने के लिए हर सम्भव कोशिश, कार्यालय का घंटों घेराव, खुले आसमान में रहने को विवश -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : पिछले तीन -चार दिनों से गंगा कटाव का दंश झेलने से आक्रोशित बिंद टोली के विस्थापित दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने बुधवार की सुबह लगभग सात बजे से इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छह एन पर जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय में घंटों बिंद टोली गाँव को बचाने व अपने जान – माल की सुरक्षा हेतु घेराव किया. इस दौरान दो महिलायें बेहोश हो कर गिर पडीं.बेहोश होने वाली में ऊषा देवी व एक अन्य महिला थी. बिंद टोली की मसोमात झुमनी देवी, सुरती देवी, बौनी देवी, राममती देवी, रजिया मसोमात सहित दर्जनों महिलाओं ने कहा कि की कहियौं बाबू काल दिन्है से चुल्हा नैय जललौ छैय.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खुले आसमान में रहने को विवश विस्थापित परिवार

– आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सुबह से जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय का घंटों घेराव

– आयुक्त के निर्देश पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी

आभी तक बाल -बच्चा भुखले छै. सरकारौ तरफ से भी कोनो व्यवस्था ना होलौ छै.स्थानीय सह भाजपा नेता अनिल सिंह, विस्थापित मनोज यादव आदि ने बताया कि बिंद टोली के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. लगभग सभी जगह बोल्डर पीचिंग कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया गया. परन्तु बिंद टोली को बचाने के लिये आज तक कुछ नहीं किया गया. बिंद टोली के विस्थापितों द्वारा कैंप कार्यालय के घेराव की सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह दल बल के साथ कैंप कार्यालय पहुंचे. दूसरी ओर स्थानीय तिनटंगा करारी निवासी पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता अनिल कुमार यादव बिंद टोली के निकट हो रहे कटाव का निरीक्षण कर कैंप कार्यालय पहुँचे और विस्थापित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का वादा किया.

कैंप कार्यालय से पूर्व सांसद अनिल यादव ने आयुक्त राजेश कुमार, डीएम प्रणव कुमार व जल संसाधन विभाग के वरीय अभियंताओं को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी. कैंप कार्यालय में पूर्व सांसद ने बताया कि जल संसाधन विभाग के कतिपय अभियंतागण बिहार की एनडीए सरकार को बदनाम करने में लगे हैं. उन्होंने बताया कि कटाव को रोकने हेतु फ्लड फायटिंग कार्य करने की बात कार्यपालक अभियंता को कहने पर कहते हैं कि फ्लड फायटिंग फोर्स के अध्यक्ष के आदेश के बिना काम करना संभव नहीं है.वहीं फ्लड फायटिंग फोर्स के अध्यक्ष का कहना है कि तीन दिन पहले ही फ्लड फायटिंग कार्य करवाने का लिखित निर्देश दे दिया गया है.

उन्होंने बताया कि पूरे मामले से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अवगत कराया जायेगा. उन्होंने गोपालपुर सीओ को सबसे पहले गंगा नदी के कटाव से विस्थापित हुए परिवारों की सूची बनाने तथा नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने तथा आवागमन हेतु आवश्यकतानुसार नाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कार्यापालक अभियंता को बीस बडी नावों व बड़ी संख्या में मजदूरों को लगा कर बिंद टोली को बचाने का निर्देश दिया. उन्होंने बिंद टोली के विस्थापित परिवारों को फिलहाल तिनटंगा करारी स्थित विद्यालय में शिफ्ट कर सभी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया.