नदी का चेतावनी का जलस्तर 30.48 मीटर, नदी इतने मीटर पर बह रही, दहशत में गाँव के लोग -Naugachia News

सूचना/खबरे

गोपालपुर : गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24घंटे में एक से लेकक सवा फीट तक की वृद्धि इस्माइलपुर से लेकर बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छह एन के गेज पर दर्ज की गई है.जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता ई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह यहाँ गंगा नदी 29.29मीटर पर बह रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि बिहार सहित उत्तराखंड में मूसलाधार वर्षा होने के कारण एक दो दिनों में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है.गंगा नदी का चेतावनी का जलस्तर 30.48 मीटर ,खतरे का जलस्तर 31.60 मीटर व अधिकतम जलस्तर 33.40 मीटर है.जबकि न्यूनतम जलस्तर 24.00 मीटर है.

स्पर संख्या पाँच से लेकर सात के डाउन स्ट्रीम तक स्थित स्परों के जर्जर होने व तटबंध के बिल्कुल करीब से गंगा नदी के बहने के कारण तटवर्त्ती गाँव सैदपुर सहित दर्जनों गाँव के लोगों में दहशत व्याप्त है.