फाइनल मुकाबले में बीरबन्ना लायंस को हराकर टीम दबंग बना विजेता

खेल

नारायणपुर (संवाद सूत्र)- प्रखंड के बीरबन्ना मैदान में माँ काली क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित BCPL क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मैच में टीम दबंग ने बीरबन्ना लायंस को 5 विकेट से हराकर बना विजेता ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीरबन्ना लायंस टीम ने 12ओवर में 115 रनों का लक्ष्य टीम दबंग को दिया ।जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम दबंग 5 विकेट खोकर 12वी ओवर में 118रन बनाया ।आयोजन समिति के सदस्य पप्पू ने 5 विकेट से टीम दबंग को विजेता घोषित किया । टीम दबंग के अनिमेश को मैन ऑफ दी मैच व समरजीत कुमार को पर्पल कैप तथा दिवाकर को ओरेंज कैप से सम्मानित किया।मुख्य अतिथि माननीय पंचायत समिति सदस्य नगरपाड़ा दक्षिण के ग्यास अली व समाजसेवी मुकेश यादव,अरूण यादव,नवनीत झा,मुकेश झा ने संयुक्त रूप से विजेता 1500रू० व उपविजेता 1000रू० टीम को शिल्ड देकर सम्मानित किया ।निर्णायक मंडली में पप्पू यादव व नौशाद हक, कांमेट्री में शहाबुद्दीन,व स्कोर में अकवाल थे। इस मौके पर बीरबन्ना लायंस के औनर मो० आबिद हुसैन , टीम दबंग के औनर सौरभ कुमार, मौलाना निसार अहमद साहब कासमी, मौलाना अमजद साहब व अन्य मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में आबिद हुसैन, इरशाद, शिवनंदन, एजाज, राजा, विद्याधर यादव, इरशाद व डीस की सराहनीय भूमिका निभाई ।