एक रुपए का सिक्का नहीं लेने वालों पर कार्रवाई : एसडीओ-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया बाजार में इन दिनों कई दुकानदारों द्वारा एक रुपये का सिक्का का चलन अपने मन से बंद कर दिया गया है, जिसके कारण लोगों को एक रुपए का सिक्का लेने या देने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई दुकानदारों द्वारा ग्राहकों से एक रुपए के सिक्के को नहीं लिया जा रहा है. जिससे कई बार विवाद का कारण भी उत्पन्न होता दिख रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक रुपए के सिक्के का चलन बंद करने के कारण धीरे-धीरे पूरे बाजार में अफवाह फ़ैल रही है कि एक रुपए का सिक्का सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है लेकिन अब तक प्रशासन और सरकार द्वारा इस तरीके का कोई निर्णय नहीं लिया गया है. इसके बावजूद अपने मन से दुकानदार एक रुपय का सिक्का बंद कर रहे हैं.

वही नवगछिया एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने बताया कि एक रुपए के सिक्के को लेकर सरकार की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है. यह अफवाह है. जब तक सरकार की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं आ जाता तब तक एक रुपए का सिक्का नहीं लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.