देसी शराब बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़ – Naugachia News

कदवा

नवगछिया : कदवा थाना क्षेत्र के पकरा बासा के पास बसबिट्टी स्थित  प्रकाश सिंह के पुत्र  साधु कुमार को देसी शराब बनाते हुए कदवा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी के के भारती ने बताया की मौके से शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं शराब बनाने वाला बर्तन, गैस सिलेंडर , स्प्रिट बरामद किया गया है.जिसके बाद भट्टी को ध्वस्त कर कर दिया गया है. वही मौके से लगभग 5 लीटर देसी शराब की बरामद की गई है. पूछताछ के दौरान साधु कुमार ने बताया कि वह पहली बार शराब बना रहा था.