डीपीओ ने किया दर्जनों विद्यालय का औंचक निरीक्षण, मचा हडकंप -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ विरेन्द्र कुमार ने शनिवार को गोपालपुर प्रखंड के दर्जनों विद्यालयों का औंचक निरीक्षण किया .औंचक निरीक्षण किये जाने से शिक्षकों में हडकंप मच गया .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताते चलें कि विद्यालय के विलंब से खुलने व समय से पूर्व बंद होने तथा मध्याह्न भोजन में लगातार अनियमितता की शिकायत पर डीपीओ के औंचक निरीक्षण किये जाने से विद्यालय में पठन -पाठन की व्यवस्था में सुधार होने की संभावना से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है.

मिली जानकारी के अनुसार डीपीओ ने राजकीयकृत आदर्श मध्य विद्यालय धरहरा , प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया, मध्य विद्यालय गोढियारी, मध्य विद्यालय सैदपुर व प्राथमिक विद्यालय, तिनटंगा करारी विद्या यदुनंदन का औंचक निरीक्षण किया.