नवगछिया के चश्मा वाले अभिनेता दिलीप और नरेंद्र सिल्वर स्क्रीन पर- Naugachia News

साक्षात्कार

नवगछिया: नवगछिया में चश्मा वाले हीरो के रुप में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता दिलीप आनंद और मदहदपुर के लोक गायक व अभिनेता नरेंद्र गुलशन एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि भोजपुरी फिल्म एक्शन राजा शुक्रवार को बिहार झारखंड के सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में नवगछिया के स्थानीय अभिनेता दिलीप आनंद और नरेंद्र गुलशन मुख्य भूमिका में है. दिलीप आनंद एक इमानदार इंस्पेक्टर का अभिनय कर रहे हैं तो नरेंद्र गुलशन हास्य कलाकार के रूप में इस फिल्म में नजर आ रहे हैं. दोनों के अभिनय की सराहना दर्शक कर रहे हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मालूम हो कि इस फिल्म के  निर्माता साहू परवत्ता के कमल किशोर साहू है. निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं फिल्म में यश कुमार नायक की भूमिका में, संजय मिश्रा और बालेश्वर सिंह  खलनायक की भूमिका में हैं.  भोजपुरी के कई ख्याति प्राप्त कलाकारों ने इस फिल्म में काम किया है. मालूम हो कि इससे पहले भी दिलीप आनंद और नरेंद्र गुलशन की जोड़ी यादव जी नामक भोजपुरी फिल्म में दिख चुकी है. मालूम हो कि नवगछिया बाजार में दिलीप आनंद की टोपी वह चश्मे की दुकान है. यादव जी फिल्म आने के बाद दिलीप आनंद लोगों के बीच चश्मा वाले हीरो के रूप में मशहूर हो गए. दिलीप आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म एक्शन राजा जल्द ही नवगछिया में रिलीज किया जाएगा. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. शुक्रवार को फिल्म का प्रमोशन किया गया जिसमें सलीम-जावेद, नवगछिया डॉट कॉम के एडमिन मोहन पोद्दार, नरेंद्र गुलशन आदि अन्य लोग भी उपस्थित थे.