नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया बाल भारती विद्यालय में महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह कार्यक्रम के मौके पर बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी एवं बिहार राज्य महिला आयोग सदस्य नीलम सहनी निक्की हेम्ब्रम का हार्दिक अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम का संयोजन नवगछिया नगर पंचायत की वार्ड पार्षद चंपा देवी ने किया. कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर चर्चा आज हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी पहचान बनाई है. शिक्षा, खेलकूद के सरकारी सेवा में बड़े बड़े पदों पर पहुँच देश और समाज का नाम रौशन कर रही है. हमारी सरकार भी लगातार बेटियों को आगे लाने के लिए अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि बेटी पढना चाहती है आगे बढ़ना चाहती है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसे बढ़ाने के लिए हम अभिभावकों को भी आगे आने की जरूरत है. वहीं उन्होंने कहा कि झंडापुर में मासूम के साथ अत्यचार हुआ है. इस मामले की में पूरी जानकारी लूंगी. गलती करने वाले को कड़ी सजा दिलाई जाएगी. मौक पर उन्होंने नवगछिया में महिला हेल्प लाइन खोलने की दिशा में पहल करने का आश्वासन भी दिया. इससे पूर्व आयोग की अध्यक्षा दिलमणि देवी का स्वागत भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, पुलकित सिंह, नगर महामंत्री प्रदीप शर्मा, मो नईम, फाइटर जेम्स, नगर प्रवक्ता कौशल जयसवाल, नगर मंत्री सलिल कसेरा , अनीष यादव, प्रेम कुमार, दीपक कुमार, रमेश राय, रणधीर यादव, आलोक सिंह, बंटू ,इंदू भूषण झा और जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , अशोक दादा, सुबोध साह, विजेंद्र शर्मा गगन चौधरी, व्यवसायी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमित भगत, गौतम कुमार यादव सहित अन्य ने बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का स्वागत किया.


वहीं मंच का संचालन बबीता कुमारी और सुपर्णा कुमारी कर रही थी. मौके पर तारा देवी, कल्पना देवी, मधु देवी संग सुनीता देवी, किरण देवी कंचन देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे. सभा का समापन कार्यक्रम का संयोजन कर रही चंपा देवी के अध्यक्षीय भाषण के बाद किया गया. कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रवक्ता विजेंद्र शर्मा कर रहे थे.

– सराहनीय कार्य के लिए किया सम्मानित
महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य करने को लेकर महिला आयोग अध्यक्षा ने मेडल देकर सम्मानित किया. दहेज मुक्त शादी के लिए युगल जोड़े वरुण केडिया और चंदा कुमारी, महिला स्वरोजगार में महिला को बढ़ावा देने वाली संगीता राय, इंटर की मदन अहिल्या की टॉपर साक्षी भारती, युवा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रीति देवी का और सबसे युवा पार्षद चंपा कुमारी, ताइक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनी कुमारी, खुशबू , आंचल सोम्या, मंजूषा पेंटिंग में सोनी कुमारी, खुशी श्री एवं नृत्य कला में पूरे बिहार प्रदेश में उपविजेता टीम रूगँटा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं जया, सुमन, सुमैया, ब्यूटी, सृष्टि, ईशा, खुशी लक्ष्मी, संदली, सिंपल, अनुपम, रिमझिम, सुषमा प्रिया, अंजलि, खुशी को सम्मानित किया गया
