देर रात कर दी थी अपराधियों ने ऑटो चालक की गोली मारकर कर दी हत्या, मामला संदेह के घेरे में -Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक:खरीक थाना क्षेत्र के जमादिपुर में सोमवार की रात बेखौफ अपराधियों ने घर पर सोए ऑटो चालक सिरगिट्टी साह 32 वर्ष की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. अपराधियों ने ऑटो चालक सिरगिट्टी के मुंह में उस समय गोली मारी जब वह रात में काम कर सो रहा था.मुंह में गोली लगने से मौके पर ही सिरगिट्टी की मौत हो गई.हमलावर घटना को अंजाम देकर सुगमता से भागने में सफल रहे.मृतक की पत्नी प्रियंका देवी ने बताया कि वह बगल के दूसरे रूम में सोयी हुई थी.रात्रि के करीब12 बजे नींद टूटा तो पति के कमरे में ग़यी तो देखा कि बिजली स्विच ऑफ था कमरे में अंधेरा था स्विच ऑन किया तो देखा कि बिस्तर पर उसका पति खून से लथपथ मृत पड़ा था.इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की जानकारी खरीक पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह खरीक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ऑटो चालक सिरगिट्टी के लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है. पुलिस मृतक के तीन पुत्रों और चचेरे भाई संभु साह और परिवार के अन्य सदस्य पूछताछ कर रही है. घटना के बारे में पूछे जाने पर मृतक की पत्नी प्रियंका देवी ने बताया उसका पति सिरगिट्टी का गांव में किसी से दुश्मनी नहीं था.रात के करीब 10:00 बजे पति सिरगिट्टी ने प्रियंका से कहा कि हम एक रिजर्व में जा रहे हैं.1200 रुपये का का रिजर्व है.

जाने से पहले पति पत्नी दोनों मिलकर साथ खाना खाए.पति ऑटो लेकर कमाने चला.हम बगल के कमरे में दो बच्चे गौरव और भैरव को लेकर साथ सो गयी. उसका पति कब कमा कर लाया और कब बगल के कमरे में सोया उसे (पत्नी को) कुछ भी पता नहीं चला.प्रियंका बताती है कि उसका पति जब भी ऑटो लेकर कमा कर वापस आता था तो उससे रात में भी जरूर जगाता था लेकिन घटना की रात जब वह वापस आया तो उसने उसे नहीं जगाया. वह आगे बताती है कि हम लोग निहायत ही गरीब हैं. पति ऑटो चलाता था.उसी आमदनी से उसके परिवार का भरण-पोषण हो रहा था. सब कुछ ठीक-ठाक था. यह बातें पड़ोस के लोगों को अच्छा नहीं लगा.हम लोग ठीक ढंग से खाने पीने लगे थे. यह बातें पड़ोस लोगों को अच्छी नहीं लगी और जालिमों ने मेरे पति की हत्या कर दी.

मृतक की पत्नी प्रियंका देवी ने कहा उसके घर पर किसी का आना जाना नहीं था. पति की हत्या से वह खुद आश्चर्यचकित है आखिर किसने मेरे पति की हत्या कर दी आगे कुछ भी बताने से इनकार इनकार कर गयी. लेकिन मृतक की पत्नी की यह दलील पुलिस को हजम नहीं हो रही है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो बिस्तर पर सिरगिट्टी मृत पड़ा था. अपराधियों ने गोली मुंह में मारी थी. खून जमीन पर काफी मात्रा में गिरा था. चौकी के ठीक नीचे मृतक का चप्पल और मृतक की पत्नी प्रियंका देवी का भी चप्पल मौजूद था. पत्नी के चप्पल पर भी खून के छींटे थे. जिससे पुलिस को यह प्रतीत हो रहा है की जिस समय सिरगिट्टी साह की हत्या हुई उस समय प्रियंका भी उसी के साथ उसी बिस्तर पर होगी तब तो चप्पल नीचे था. मृतक की पत्नी प्रियंका की आंखों से आंसू गायब था.

दूसरा आश्चर्यचकित करने वाली बात पुलिस के सामने आ रही है कि घर का मुख्य दरवाजा और पीछे का मुख्य आग खुला हुआ है.दोनों कमरे में दीवार और खिड़की में ग्रिल फाटक नहीं लगा है.दोनों कमरे के बीच में केवल एक दीवार है ऊपर से ठाठ लटका है.खुली जगह पर दूसरे कमरे में ही यदि पत्नी सोई होगी तो घटनास्थल से महज 5 फीट की दूरी पर गोली की आवाज उसकी पत्नी नहीं सुनेगी. पत्नी के साथ दो बच्चे गौरव और भैरव भी सो रहा था. सौरभ 12 वर्ष का है जो मृतक का बड़ा लड़का है.वह ऑटो मालिक के घर पर पहले का बकाया रकम चुकता करने के लिए बाल मजदूरी करता है.

गोली की आवाज न तो मृतक की पत्नी प्रियंका को पता चला और ना ही उनके दो बच्चों को गोली की आवाज सुनाई पड़ी. यह बात स्थानीय ग्रामीणों को हजम नहीं हो रही है.मृतक की पत्नी का बयान खुद उसे संदेश को संदेह के घेरे में ला रही है. ऑटो चालक की हत्या होने से जमादिपुर में अपराधियों का दहशत है लोग सहमे हुए हैं कुछ भी सही बात बोलने से लोग कतरा रहे ग्रामीणों की माने तो मृतक की पत्नी प्रियंका देवी का गांव के ही एक दबंग कुख्यात अपराधी धारो सिंह के साथ बीते कई माह से लव अफेयर प्रेम प्रसंग चल रहा था.कुख्यात धारो सिंह का सिरगिट्टी के घर पर आना-जाना हुआ करता था.

बीते 15 दिन पहले सिरगिट्टी ने अपनी पत्नी प्रियंका देवी के साथ धारो सिंह को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था.ये बातें ऑटो चालक सिरगिट्टी साह को रास नहीं आया. ग्रामीणों की माने तो मृतक की पत्नी प्रियंका देवी ने ने अपने प्रेमी कुख्यात धारो सिंह के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. कुख्यात धारो सिंह पर खरीक थाना समेत अन्य थानों में 1 दर्जन से अधिक संगीन अपराध के मामले लंबित है. जमादिपुर में साह परिवार अल्पसंख्यक है. इनके इज्जत आबरु पर संकट है. इसलिए गांव में कुख्यात अपराधी के विरोध में कोई भी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान शुरू कर दिया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया लाश का पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया है.पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन होगा और हत्यारे गिरफ्तार किए जाएंगे.