नवगछिया : थाना क्षेत्र के नयाटोला वार्ड नंबर 23 निवासी रामसीष के घर देर शाम गृहणी द्वारा चाय बनाने के क्रम में सिलेंडर में आग लग गयी. जिसके बाद घर में मौजूद लोगों द्वारा आग आग चिल्लाने की आवाज गूंजने लगी. थोड़ी ही देर बाद रामाशीष द्वारा घर में आग लगे सिलेंडर को किसी तरह घर के बाहर निकालकर फेंका गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसके बाद सिलेंडर से आग तेज रफ़्तार से निकलने लगा. वही कुछ लोग आग को देखकर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया जाने लगा और आस पास के घर के लोग घर के बाहर निकलकर सरक पर आ गए. ग्रामीणों को इस बात की चिंता थी की कहीं सिलेंडर फट न जाय. जिसके बाद मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता लालन मंडल, निशांत चोराशिया और राज मेहता द्वारा घर के बगल नेशनल हाइवे स्थित इंडियन गैस एजेंसी में जाकर वहां मौजूद लोगो को सिलेंडर में आग लगने की बात बताई गयी. जिसके बाद गैस एजेंसी में मौजूद लोगों द्वारा तुरंत हाइड्रोजन गैस लेकर वापस घटना स्थल पर पहुचे, जिसके बाद सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया गया. मालूम हो की जिस जगह पर सिलेंडर में आग लगी थी उसके आस पास फुस के दर्जनों घर है. वही आग बुझने के बाद ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने आये गैस एजेंसी के लोग और सामाजिक कार्यकर्ता को शाबाशी दी गयी.
