गोपालपुर : गंगा के कटाव से विस्थापित बाबू टोला कमलाकुंड के बुलो यादव का पाँच वर्षीय पुत्र बमबम कुमार गंगा प्रसाद धार में विद्युत स्पर्शाघात से गंभीर रूप से घायल हो गया है .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायल बमबम का इलाज पीएचसी गोपालपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार द्वारा किया जा रहा है.फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है. बताते चलें कि गंगा के कटाव से विस्थापित होकर गोपालपुर के पीर दरगाह के निकट जमीन खरीद कर बाबू टोला कमलाकुंड के ग्रामीण अपना घर बना कर रह रहे हैं .

गाँव के पीछे गंगा प्रसाद धार में11000 वोल्ट का विद्युत तार है .जो कि काफी नीचे चक है .मछली पालन हेतु बनाये गये मेड पर बमबम कुमार खेलने के दैरान उक्त विद्युत तार में सट गया .परन्तु ततकाल बिजली कट जाने के कारण उसकी जान बच गई .
