सीएम नीतीश बोले एनडीए में नहीं है कोई विवाद, चुनाव के समय होगी सीटों पर बातचीत’

भागलपुर / पटना

पटना – अंजनी कश्यप, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि एनडीए में कोई मतभेद नहीं है. गठबंधन में हम लोग साथ हैं. मीडिया और सोशल मीडिया के द्वारा भ्रामक खबर फैलायी जा रही है. बिहार में हमलोग साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं और कही कोई दिक्कत नहीं है. सीटों को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं है. चुनावी बातें चुनाव के समय देखी जाएंगी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कानून में बदलाव का लेकर कानून विशेषज्ञों से राय ली जा रही है लेकिन शराबबंदी कानून को समाप्त नहीं किया जाएगा.

शराबबंदी कानून में होगा संशोधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कानून में बदलाव का लेकर कानून विशेषज्ञों से राय ली जा रही है, लेकिन शराबबंदी कानून को समाप्त नहीं किया जाएगा. जो लोग शराब के धंधे में लगे हुए थे उन लोगों के लिए वैकल्पिक काम समेत सभी मुद्दों पर सरकार काम कर रही है.

सीएम ने कहा शराबबंदी से सरकार को कोई नुकसान नहीं हुआ है. दूसरे राज्य क्या कर रहे हैं वो जानें. उन्होंने कहा कि खैनी बहुत अच्छी चीज नहीं है. खैनी की वैकल्पिक खेती करने पर जोर दिया जाएगा. खैनी से मुक्ति के लिए सरकार अभियान चलाएगी, लेकिन तत्काल इसके लिए कुछ नहीं किया जा रहा. मुजफ्फरपुर बालिका गृह में यौन शोषण मामले पर सीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. सरकार ने स्वत: संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने सोमवार को संवाद भवन में आयोजित लोकसंवाद की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में शिरकत करने के दौरान उक्क बातें कहीं.