नवगछिया: चुनावी रंजिश में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 16 के प्रत्याशी ज्ञान सागर के प्रस्तावक नवगछिया निवासी विपिन बिहारी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी मिली है कि विपिन बिहारी के साथ उसके विरोधी प्रत्याशी व समर्थक देर रात मारपीट कर रहे थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. देर रात विपिन बिहारी ने वार्ड नंबर 16 के निवासी प्रमोद यादव व लल्लन यादव के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.