चुनाव प्रचार के दौरान बांटा जा रहा कूड़ादान, प्रत्याशी ने की शिकायत-Naugachia News

NEWS
नवगछिया:  नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर जहां प्रशासन आचार संहिता मामला पर विशेष रुप से ध्यान लगाए हुए है. वही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में प्रत्याशी पूर्व पार्षद पवन कुमार द्वारा अपने वोटरों को लुभाने के लिए नगर पंचायत द्वारा वितरण करने हेतु मिले बाल्टी को अपने वोटरों के बीच बांटे जाने की शिकायत वार्ड 5 के अनिल कुमार ने निर्वाची पदाधिकारी से की है.

अपने आवेदन में अनिल कुमार ने कहा है कि पवन कुमार वार्ड 5 के पूर्व पार्षद रह चुके हैं और नगर पंचायत से साल भर पहले मिले कूड़ेदान को चुनाव के दौरान अपने वोटरों के बीच बांट रहे हैं. निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में नवगछिया अंचलाधिकारी को जांच करने को कहा गया है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी वही निर्वाची पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को नगर पंचायत में बांटे गए कूड़ेदान की वितरण सूची जमा किए जाने के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि अगर जिस वार्ड पार्षद द्वारा इसकी जानकारी अबतक नहीं दी गई है उसकी जांच कर कारवाई की जाए और जिसके पास अबतक कूड़ादान मौजूद है, वहां छापेमारी कर प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!