छोटुआ यादव का सीसीए 12 के लिए भेजा गया प्रस्ताव -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के कुख्यात अपराधियों पर पुलिस पदाधिकारी की नजर सख्त है. अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पदाधिकारी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस द्वारा नवगछिया के कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार कर सिलसिलेवार सीसीए की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– फरार चल रहे हैं मोती यादव व प्रभाष यादव पर भी होगी सीसीए की कार्रवाई

नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा निवासी जेल में बंद कुख्यात अपराधी छोटू यादव पर सीसीए 12 की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. वही कई अपराधी का अपराधिक इतिहास भी निकाला जा रहा है. अपराधिक इतिहास आने के बाद उन अपराधियों के विरुद्ध सीसीए 12 के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा.

उन्होंने कहा कि रंगरा ओपी के सधुवा निवासी पंचायत समिति सदस्य अपराध कर्मी मोती यादव एवं बिहपुर थाना क्षेत्र के कहारपुर निवासी कुख्यात अपराध कर्मी प्रभास यादव पर सीसीए 12 की कार्रवाई होगी. सीसीए 12 के लिए दोनो अपराधियों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है साथ ही पुलिस दोनों फरार चल रहे कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.