छीन छपोर की गलत सूचना देकर पुलिस को किया परेशान, मामला कुछ और निकला -Naugachia News

सूचना/खबरे

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज निवासी अवधेश कुमर ने गुरुवार को छिनतई की भ्रमण सूचना संप्रेषित कर खरीक पुलिस समिति जीविका के पदाधिकारियों को गुमराह किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है मामला ध्रुवगंज के राधा रानी स्वयं सहायता समूह के जीविका सदस्यों सीता देवी सचिव और ललिता देवी अध्यक्ष प्रेमलता देवी कोषाध्यक्ष तीनों महिलाएं ध्रुवगंज से खरीक बाजार एसबीआई बैंक आए. तीनों जीविका दीदी ₹22000 रकम निकासी कर वापस ध्रुवगंज घर पहुंच गए. उनमें से एक जीविका दीदी सीता देवी सचिव अपना मोबाइल बाहर रखकर घर में बाथरूम गई इसी बीच पड़ोस के रहने वाले अवधेश कुमार ने जीविका दीदी के मोबाइल से जीविका ग्रुप समूह के सीएम शिल्पी देवी के मोबाइल पर फोन कर भ्रमण सूचना दे दिया की राधा रानी स्वयं सहायता समूह के सचिव सीतादेवी से ₹22000की छिनतई हो गई है.

सूचना मिलने के साथ शिल्पी देवी ने उक्त भ्रामक सूचना को जीविका समूह के डीपीएम समेत अन्य पदाधिकारियों को छिनतई की भ्रामक सूचना कर दी जिससे पुलिस को छिनतई की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की छानबीन करने लगी छानबीन के क्रम में जब सीता देवी से पूछताछ किया तो सीतादेवी ने बताया उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है

वही अध्यक्ष ललिता देवी अपने घर पर सो रही थी उन्होंने भी घटना के संदर्भ में अनभिज्ञता जाहिर की. पर उसके अवधेश कुमर ने बताया की जीविका ग्रुप समूह के महिलाओं को परेशान करने की नियत से सचिव सीतादेवी के फोन से समूह के सीएम शिल्पी देवी को फोन कर झूठ बता दिया की सीता देवी से 22,000 की छिनतई हो गई है. इसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं.

समूह के सभी महिलाओं ने इस तरह की ओछी हरकत करने वाले अवधेश कुमार को डांट डपट किया और आइंदा इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी घटना की सूचना मिलने पर एसआई राजदेव सिंह मामले की छानबीन कर रही है और पुलिस को भ्रामक सूचना देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. पुलिस भ्रामक सूचना देने वाले अवधेश कुमार को गिरफ्तार करने के लिए खोजबीन कर रही है.खरीक थाना अध्यक्ष ने कहा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही होगी.