नवगछिया की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

भागलपुर / पटना

नवगछिया : एसएम कॉलेज रोड स्थित लॉज में रहकर इंटर की कोचिंग करने वाली छात्रा के साथ रविवार की रात गैंगरेप की घटना हुई। गंभीर हालत में छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। छात्रा के साथ उनलोगों ने मारपीट भी की। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। रविवार की रात सनी की तलाश में पुलिस ने एसएम कॉलेज रोड में छापेमारी की पर वह हाथ नहीं लगा। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्रा का कहना है कि रविवार की शाम लगभग पांच बजे वह कोचिंग जा रही थी, तभी चारपहिया गाड़ी से आये मनीष और उसके एक रिश्तेदार सनी ने उसे उठा लिया और आदमपुर के हनुमाननगर स्थित मां भगवती अपार्टमेंट ले गये। छात्रा ने बताया है कि वे दोनों उसे फ्लैट नंबर 201 में ले गये। फ्लैट किसी प्रोफेसर मांकड़ का है जिसमें मनीष किराये पर रहता है। छात्रा ने बताया कि फ्लैट में पहुंचने पर दोनों ने पहले खुद शराब पी और उसे भी जबरन पिला दिया।

बाद में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर के पॉश कॉलोनी में हुई इस घटना के बाद लोग स्तब्ध हैं तो दूसरी ओर पुलिस की निगरानी की पोल भी खुल गई है। मामले में एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि छात्रा का मनीष से पहले से जान-पहचान है। मनीष के बुलाने पर छात्रा उसके पास गयी थी। उन्होंने यह भी बताया कि मनीष पहले भी छात्रा को परीक्षा दिलवाने ले जाया करता था। मनीष की भतीजी भी उसी लॉज में रहती थी जिसमें छात्रा रहती है। दोनों के मिलने-जुलने की बात भी सामने आयी है।