चाकू की नोंक पर दोस्त की बेटी से बनाता था संबंध, कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा

भागलपुर / पटना

अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी से यौन शोषण करने के आरोप में रसायन विकास निगम के एक कर्मचारी सत्येंद्र कुमार सिंह को सोमवार को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मौर्यालोक परिसर स्थित कार्यालय से दोपहर को गिरफ्तार किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि पीडि़त किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। उसकी मेडिकल जांच की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के अनुसार सत्येंद्र कुमार सिंह पटना जंक्शन के पास रहता था। उसके ही कार्यालय के एक कर्मचारी की 15 वर्षीय बेटी अक्सर घर पर घरेलू काम के लिए आया करती थी। करीब सप्ताह भर से वह चाकू के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। तबीयत बिगडऩे पर किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद मां-बेटी ने थाने पहुंचकर सत्येंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि प्रारंभिक मेडिकल जांच रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।