जिला ताइक्वांडो संघ का वार्षिक कैलेंडर जारी

खेल

नवगछिया  : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. नवगछिया में हुई बैठक में इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया है. इस बैठक में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए प्रोत्साहन राशि देने की बात भी तय किया गया. राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने पर 2000रुपया एवं राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने पर ₹10000 विजेता खिलाड़ियों को दिए जाएंगे. बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा भी रखा गया. जिला ताइक्वांडो संघ का वार्षिक कैलेंडर इस प्रकार है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

16 अप्रैल : नवगछिया में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट

7 मई : नवगछिया में जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2017

21 से 28 मई : गोपालपुर में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर

1 से 10 जून : भागलपुर नारायणपुर व नवगछिया में समर कैंप का आयोजन

11 जून : भागलपुर में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट

9 जुलाई : नारायणपुर में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट

13 अगस्त : गोपालपुर में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट

4 सितंबर : नवगछिया में ताइक्वांडो दिवस समारोह एवं प्रतियोगिता

10 सितंबर : नवगछिया में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन

15 अक्टूबर : नवगछिया में अंतर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता

12 नवंबर :  भागलपुर में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट

10 दिसंबर :  नवगछिया में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट

11 फरवरी 2018 : नवगछिया में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट

8 मार्च 2018 महिला दिवस पर सेल्फ डिफेंस कैंप नवगछिया में