नवगछिया: स्टेशन पर बुलो मंडल और शाहनवाज हुसैन आमने सामने तो जनिए क्या हुआ-Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया:  स्टेशन पर गुरुवार को राजधानी एक्सप्रेस के एक ही बोगी में वर्तमान राजद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन सवार थे. सुबह निर्धारित बोगी के पास भाजपा के कई कार्यकर्ता शाहनवाज हुसैन के अगुवानी में खड़े थे तो सबसे पहले बोगी से सांसद बुलो मंडल उतरे फिर शाहनवाज हुसैन उतरे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सांसद का अभिवादन करना चाहा लेकिन सांसद मुस्कुराते हुए जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल का अभिवादन अपने अंदाज में स्वीकार किया और स्टेशन पर ही मौजूद राजद कार्यकर्ताओं की टोली की ओर बढ़ गए. इस दौरान शाहनवाज हुसैन भी मुस्कुरा रहे थे. इस मामले का वीडियो गुरुवार को सोसल मीडिया पर वायरल भी था.