बुलेरो और ट्रैक में भीषण टक्कर

भागलपुर / पटना

IMG-20170127-WA0003नवगछिया: खगड़िया जिले के मानसी थाने का सरकारी वाहन ट्रक से भिड़ा, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल ख़ाकी में इंसान डेस्क। खगडिया मानसी थाना की अनुसन्धान इकाई की बोलेरो गाडी गुरूवार की सुबह एनएच 31 पर सपहा के समीप भीषण टक्कर की शिकार हो गई। बोलेरो में सवार चौकीदार रमेश पासवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मानसी से महेशखूंट जाने के क्रम में थाना की गाड़ी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में वाहन सवार दूसरे व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका ईलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। वही दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक व खलासी भागने में सफल रहे। वही पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभागार अलोक कुमार