ब्रह्म बाबा स्थान के समीप भीषण कटाव शुरू, चपेट में आ जायेगा और मचेगी भीषण तबाही -Naugachia News

बिहपुर

खरीक : गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने से गंगा तटीय गांव के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे है. खरीक प्रखंड के हाई लेवल राघोपुर ब्रह्म बाबा स्थान के समीप गंगा नदी में उफान से तकरीबन 500 मीटर के दायरे में भीषण कटाव शुरू  हो गया है. कटाव का रफ्तार तेज होने से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैला हुआ है जिस रफ्तार से कटाव तेज हो गया है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसे ग्रामीणों को लगने लगा है कि बहुत जल्दी ही राघोपुर के ब्रह्माबाबा स्थान के समीप बने कच्ची सड़क व सुरक्षात्मक तटबंध ध्वस्त होकर गंगा में समा जाएगा. सड़क और तटबंध ध्वस्त हो जाने से पूरा खरीक  प्रखंड बाढ़ के चपेट में आ जायेगा और भीषण तबाही मचेगी. कटाव का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. अब तक बचाव कार्य शुरू नही हो सका है.

ब्रह्मबाबा स्थान के समीप तटबंध  ध्वस्त होने से भीषण तबाही मचेगी. पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं से अविलंब बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है. पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल का कहना है कि पूर्व में भी जल संसाधन विभाग और वरीय पदाधिकारियों को कटाव की भयावहता के बारे में बताया गया था लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. नतीजतन कटाव तेज हो गया है.