
नवगछिया: आज अहले सुबह वैशाली ट्रैन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गयी । जानकारी के मुताबिक ट्रैन के हैंडल हाथ से छूट जाने की वजह से वो प्लेटफॉर्म पर जा गिरे, सर में गहरी चोट की वजह से मौत हो गई। जीआरपी के द्वारा शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम भेजेंगे की तैयारी कर रहे है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध भवानीपुर नवगछिया का रहने वाला थे वे धोती और कुरता पहने हुए थे वो और उनकी बेटी किसी शादी समारोह में खगड़िया जा रहे थे। नाम बिंदेश्वरी यादव पेशा से शिक्षक थे।
