नवगछिया : स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में 11 वीं की परीक्षा 16 मई से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी. जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षकों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. यह निर्णय महाविद्यालय स्थित शिक्षक प्रकोष्ठ में शनिवार को आयोजित एक बैठक में लिया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसकी अध्यक्षता शिक्षक संघ के सचिव डॉ रामानंद सिंह ने की. इस बैठक में उपरोक्त निर्णय के अलावा महाविद्यालय के विकास और पठन पाठन को लेकर भी कई निर्णय लिये गये.

इस बैठक में प्रभारी प्राध्यापक भूपाल कृष्ण चौधरी, वरीय प्राध्यापक डॉ अनिल कुमार मंडल, शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, रणविजय यादव, रामचंद्र भगत, राजकिशोर सिंह, सुबोध कुमार यादव, माणिकलाल चंद, दिनकर आचार्या, रामलखन यादव, गोवर्धन दास, मो आरिफ अंसारी, मो नईम उद्दीन, उपेंद्र पोद्दार, ध्रुव कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर शर्मा, कमलदेव सिंह, नवल किशोर जायसवाल, राजेश कानोड़िया इत्यादि सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे.
