विनोद यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपी रुपेश फौजी का वीडियो वायरल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस पदाधिकारी व विनोद यादव के परिजनों पर लगाया घर में ताला लगाने का आरोप
नवगछिया : राजद नेता बाहुबली विनोद यादव मुख्य आरोपी वह सेना के जवान रसलपुर निवासी सुमित कुमार उर्फ रूपेश कुमार ने विनोद यादव के पुत्र टी एन यादव पर घर में जबरन ताला लगा देने का आरोप लगाया है.

रुपेश ने एक वीडियो वायरल कर इस तरह का आरोप लगाया है. हालांकि रुपेश के आरोप का खंडन करते हुए नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु ने कहा है कि आरोपी रूपेश फौजी के घर में किसी ने ताला नहीं लगाया है हत्याकांड के बाद से ही उसके घर के सभी पुरुष व महिला सदस्य खुद ताला लगाकर फरार हो गए हैं. पुलिस की जांच में रुपेश भी हत्याकांड में संलिप्त है उसके विरुद्ध कुर्की जब्ती का वारंट है. वरीय पदाधिकारियों के अस्तर से रुपेश की गिरफ्तारी के लिए उसके रेजिमेंट के सक्षम पदाधिकारी के साथ पत्राचार किया गया है. रुपेश द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार है.
रुपेश ने इस तरह का लगाया है आरोप
रुपेश द्वारा खुद वायरल किए गए 3 मिनट 45 सेकंड के वीडियो में रुपेश फौजी के ड्रेस में है. वीडियो में ने रुपेश ने कई पुलिस पदाधिकारियों सहित विनोद यादव के परिजनों पर आरोप लगाया है कि ये लोग मिलीभगत कर उसके पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं. इस वीडियो में रुपेश ने नवगछिया की पूरी व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए प्रधानमंत्री से लिखित रूप से शिकायत करने की बात कहते हुए कहा है कि वह एक फौजी है और वह देश की रक्षा में तैनात हैं. ऐसे में वह देश की रक्षा करेगा या अपने घर की रक्षा करेगा.
टीएन यादव ने कहा आरोप बेबुनियाद
राजद नेता बाहुबली विनोद यादव के पुत्र टीएन यादव ने कहा है कि रुपेश फौजी द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है. वह मेरे पिताजी की हत्या में संलिप्त था और वह हत्याकांड का आरोपी भी है. न्यायिक कार्यवाही से बचने के लिए रुपेश फौजी इस तरह का षड्यंत्र कर रहा है. रक्षा विभाग के पदाधिकारी मामले की जांच करा लें दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.
