नवगछिया : बिना सूचना के बिजली गायब रहने से लोगों में आक्रोश, साहब फोन भी न उठाते …-Naugachia News

NEWS

नवगछिया : नवगछिया में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. बिजली कब आती है कब चली जाती है कोई पाता नही चलता. बिजली विभाग के इस रवैये से लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को 11 बजे जो बिजली गायब हुई तो पांच घंटे बाद ही नवगछिया के लोगो को बिजली के दर्शन हुए. लगातार पांच घंटे तक बिजली के गायब रहने के कारण लोगो को गर्मी में घोर परेशानी झेलनी पड़ी. बिना सूचना के घंटो बिजली के गायब होने से लोगों में विधुत विभाग के प्रति काफी आक्रोश है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शहर के लोगों का कहना है कि बिजली का पिछले एक सप्ताह से यही हाल है. लोगो ने कहा कि अगर किसी प्रकार का फॉल्ट होता है तो विभाग को कितना समय तक बिजली बाधित रहेगी इसकी जानकारी पूर्व में दे देनी चाहिए.

लोगों ने कहा कि जब घंटो बिजली नही आती है तो इस संदर्भ विभाग के अभियंता से जानकारी लेने के लिए संपर्क किया जाता है तो फोन भी नही उठाते है और जानकारी भी नही देते. विधुत विभाग के इस रवैये से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है जो किसी समय भयावह रूप लेकर सामने आ सकता है. वहीं बिजली गायब रहने के संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया.