बिजली कनेक्शन कैंप टांय टांय फिस्स, आया ६ लोगो का … फिर कार्यपालक ने ली क्लास -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : उर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश पर हर घर बिजली कनेक्शन देने के लिए दोबारा गोपालपुर प्रखंड के मकंदपुर के धरहरा ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में तीन दिवसीय कैंप के पहले दिन आम लोगो की भागीदारी काफी कम होने के कारण टाँय टाँय फिस हो गया. दोपहर बाद नवगछिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई प्रभात रंजन कैंप पर पहुँचे और काफी कम आवेदन जमा होने पर मौके पर मौजूद कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि यहाँ कैंप लगाने से क्या फायदा हुआ.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबकि इस कैंप के लिए लाउडस्पीकर, पंपलेट आदि से व्यापक प्रचार प्रसार करना था. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विद्युत संबंध निश्चय योजना शिविर मकंदपुर धरहरा ठाकुरबाड़ी में बिहार स्टेट पावर कंपनी द्वारा लगाये गये शिविर में बीपीएल परिवार के मात्र 6लोगों व एपीएल परिवार के 12लोगों ने तथा बिल सुधार हेतु मात्र नौ लोगों ने आवेदन जमा किया.

बिजली कनेक्शन हेतु चार किश्तों में 875 रुपया जमा दिये जाने की सूचना दी गई. मौके पर गोपालपुर की जेई अलीशा कुमारी, लेजर पावर कम्पनी के सुपरवाइज़र निशिकांत सिंह व विक्रान कंपनी के ई जसवीर सिंह व मानव बल के राजीव कुमार आदि की मौजूदगी देखी गई.