नवगछिया : महज दो माह में 163402 का बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए. रंगरा प्रखंड के कुमादपुर के उपभोक्ता विरेन्द्र ठाकुर अब पिछले दस दिनों से बिजली विभाग का चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चुके हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र मोनू ठाकुर ने बताया कि उनके घर में बिजली का ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं होता है. फिर भी इतना बिल हैरान करने वाला है. मोनू ने कहा कि वे लोग पिछले कई दिनों से बिजली कार्यालय नवगछिया का चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चुके हैं लेकिन उनका दिल ठीक नहीं हो रहा है. मोनू ने कहा कि बिचौलियों और दलालों के माध्यम से रकम बेचने के लिए ठेका कंपनी द्वारा जानबूझकर गलत बिल भेजा जा रहा है. जिससे उन लोगों को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इधर नवगछिया स्थित बिजली विभाग का कार्यालय बिजली बिल संबंधी गरबरी का त्वरित निपटान करने में पूरी तरह से अक्षम है रंगरा के जेई प्रवीण कुमार ने कहा कि आवेदक को ऑनलाइन शिकायत करने से जल्दी फायदा मिलेगा. इसलिए वह मामले की शिकायत ऑनलाइन करें तो ज्यादा बेहतर होगा.
