नवगछिया के एसएसबी जवान की दम घुटने से मौत, घर पर मातमी सन्नाटा पसरा -Naugachia News

NEWS

प्रखंड के गौरीपुर निवासी एसएसबी जवान सुजीत कुमार (32 वर्ष) की डयूटी के दौरान सिक्किम में दम घुटने से सोमवार की देर रात मौत हो गई। घटना की सूचना मंगलवार को जवान के यूनिट द्वारा परिजनों को दी गई। इसके बाद से घर पर मातमी सन्नाटा पसर गया और जवान के घर लोग पहुंचने लगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेटे की सूचना पर पिता उमेश चौधरी (65 वर्ष) और माता जयभद्रा देवी (60 वर्ष) बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें पानी का छींटा देकर होश में लाया गया। परिजनों ने बताया कि सुजीत ने 2006 एसएसबी ज्वाइन किया था। अभी वह सिक्किम में तैनात था। सोमवार की उसकी ड्यूटी पहाड़ पर लगी थी। अचानक वर्फ पिघलने से ठंढ बढ़ गया, जिस कारण जवान को सांस लेने में समस्या हुई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक जवान का शव बुधवार की सुबह गौरीपुर पहुंचेगा। वहीं जवान के घर में उनकी जयभद्रा देवी एवं बहन सोनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हाल हो रहा था। उनकी क्रंदन से पत्थर भी पिघल जाये। वहीं मुहल्ले की महिलाएं उनको चुप कराने का प्रयास कर थी।

नवगछिया में अंशु से जवान की 2010 में हुई थी शादी

बिहपुर । संवाद सूत्र : गौरीपुर के फौजी जवान सुजीत की शादी 2010 में नवगछिया के सिंघिया मकनपुर में अंशु देवी से हुई थी ।जैसे ही अंशु को सुजीत की मौत की खबर मिली ।पहले तो एक क्षण के लिए विश्वास उनको विश्वास ही नही हुआ । मृतक जवान सुजीत एक माह पूर्व ही घर आया था ।पत्नी अंशु बेहोश होकर जमीन पर गिर गई । जवान की दो नन्ही मासूम हर्सिता (4वर्ष )एवं अनन्या 2 (वर्ष ) यह समझ ही नही पा रही है की घर मम्मी , दादी , दादा एवं अन्य लोग क्यों रो रहे है । नन्ही मासूम एक माह पहले पिता की गोद में खेल रही थी । लेकिन अब वह अपने पिता के साथ कभी नही खेल पायेगी ।उसके सर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया ।

जवान सुजीत वॉलीबॉल का अच्छा खिलाड़ी था

बिहपुर। गौरीपुर निवासी किसान उमेश चौधरी के दोनों पुत्र मुरारी कुमार व सुजीत कुमार सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर रहा है। उनका बड़ा भाई मुरारी वर्तमान में सीआरपीएफ मध्यप्रदेश के नीमच में तैनात है। वहीं दूसरा बेटा एसएसबी में सिक्किम के गेजिंग में तैनात था। इसकी मौत दम घुटने से सोमवार की देर रात हो गया। मृतक जवान सुजीत वॉलीबॉल का अच्छा खिलाड़ी था। गांव में लोग उसे प्यार से टुन्नि दा के नाम से मशहूर था ।गांव के विधानचंद्र राय , सुनील चौधरी आदि ने बताया की गांव ने एक सच्चा सिपाही व खिलाड़ी को खो दिया है ।गांव के लोग व परिजन जवान की मौत से आहत है । वही मंगलवार को जवान के घर आकर परिजनों को ढान्ढस बंधा रहे थे।