बिहार आ रहे तो ठहरिये आ चुका है भाजपा गठबंधन का महाजंगल राज :अरुण यादव -Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के झंडापुर हरिजन टोला में एक ही महादलित परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा घर मे सोये हुए महादलित परिवार के साथ अपराधियों ने इतनी दर्दनाक व खतरनाक तरीके से नरसंहार को अंजाम दिया है कि इस घटना को देख कर और सुनकर ही लोगों की रूह कांप जाती है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री यादव ने कहा कि महादलित नरसंहार हत्याकांड के दोषियों को अबिलम्ब 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर स्पिड्रिल ट्रायल के तहत कानूनी करवाई कर फांसी की सजा दे । सरकार नरसंहार में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपया मुआवजा राशि और घायलों को 2 लाख रुपया और समुचित इलाज की व्यवस्था करें। नवगछिया पुलिस जिला में बैखोफ अपराधियो का राज कायम है पुलिस-अपराधी गठजोड़ के कारण ही अपराध चरम पर है।

अरुण यादव

अपराधियों के मन से पुलिस प्रसाशन का भय समाप्त हो चुका है।नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत सप्ताह दिन के अंदर दर्जनों हत्यायें हो चुकी है।भाजपा – जदयू गठबंधन की जब से बनी ही पूरे बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके है।अपराधियो का मनोबल बढ़ गया है अपराधी अपराध करके खुलेआम घूमते है पुलिस प्रसाशन मूकदर्शक बनी हुई है।

सप्ताह दिन के अंदर नवगछिया अनुमंडल में हुए सभी हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों पर करवाई कर गिरफ्तार नही किया गया तो राजद नवगछिया अनुमंडल में बढ़ते अपराध के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में उग्र आंदोलन करेगी।