नवगछिया : आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान करने पहुची श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से विक्रमशिला सेतु पर रविवार को घंटों तक जाम लगा रहा. भागलपूर से नवगछिया आने जाने में जहाँ 30 मिनट लगते हैं वहीं रविवार को जाम होने की वजह से लोगों को दो घंटे लग रहे थे. जाम का आलम यह था कि सेतु पर गाड़ियों की तीन कतारें लग गयी थी. वाहनों पर सवार लोग वाहनों से उतर कर पैदल पुल पार करने को विवश थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दिन भर जाम की स्थिति बने रहने की वजह से लोगों को भगालपुर आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. सुबह होते ही सेतु पर जाम की स्थिति बन गयी थी. दोपहर तक वाहन रेंगते रहे. शाम में भी सेतु पर विभिन्न जगहों पर रह रह कर जाम लगता रहा. परबत्ता थाना प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि दिन में गंगा स्नान को लेकर हलकी फुल्की जाम की स्थिति बनी थी. इसके अलावा गंगा स्नान को लेकर सेतु पर पुलिस बलों की प्रतिनयुक्ति की गयी है.
